औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा: ताड़ के पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

औरंगाबाद: ताड़ की पेड़ से टकरा कर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. घटना मदनपुर के सलैया थाना क्षेत्र के परसा के द्वारपाल मंदिर के समीप की है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पिरथु गांव निवासी बालकेश्वर रिकियासन के 23 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार एवं तिलक भुईयां के पुत्र 22 वर्षीय सुदर्शन कुमार के रूप में की गई है.
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक किसी काम से कहीं जा रहे थे. इसी क्रम में उस जगह अनियंत्रित बाइक ताड़ की पेड़ से अचानक टकरा गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर ले जाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. बताया जाता है कि दोनों युवक पुना के किसी फैक्ट्री में काम करते थे और आज यानि रविवार को सुबह अपने गांव पहुंचे. इसके बाद वे दोनों बाइक से कहीं जाने के लिए निकले थे.
हादसे में दोनों की मौत हो गई. एक साथ दो युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है. पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com