बिहार: NEET अभ्यर्थी की मौत मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, जहानाबाद स्थित पैतृक गांव पहुंची टीम

जहानाबाद/पटना, 15 फरवरी 2026: बिहार में NEET अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत के मामले में जांच कर रही (CBI) की टीम रविवार को छात्रा के पैतृक गांव, जिला पहुंची। टीम ने गांव में कई घंटों तक परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की तथा घर की भी तलाशी ली।

जानकारी के अनुसार, CBI अधिकारियों ने मामले से जुड़े अहम बिंदुओं पर परिवार से विस्तार से बातचीत की। जांच टीम कुछ जरूरी दस्तावेज और अन्य सामग्री भी अपने साथ ले गई है, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

बताया जा रहा है कि छात्रा 6 जनवरी को के चित्रगुप्त नगर इलाके स्थित एक निजी हॉस्टल में बेहोशी की हालत में मिली थी। अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने मामले में गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद राज्य सरकार ने जांच CBI को सौंप दी।

इससे पहले CBI की टीम पटना स्थित हॉस्टल भी पहुंची थी और घटनास्थल का निरीक्षण किया था। अब गांव में की गई पूछताछ के बाद जांच एजेंसी पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

मामले को लेकर इलाके में अब भी संवेदनशील माहौल बना हुआ है और सभी की नजरें CBI की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close