यूपी में 178 प्राइवेट अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त, सरकार ने बताया क्यों लिया एक्शन

लखनऊ: यूपी में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सरकार ने 178 प्राइवेट अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में अस्पतालों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि इनमें से 59 के लाइसेंस आवश्यक सुनवाई के बाद बहाल कर दिये गये हैं। दरअसल, विधानसभा में समाजवादी पार्टी के सदस्य अतुल प्रधान के एक अनुपूरक प्रश्न का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने इन कार्रवाइयों के बारे में जानकारी दी।

500 शिकायतें मिलने पर की कार्रवाई

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close