धुरंधर में सारा अर्जुन की परफॉर्मेंस पर कंगना रनौत ने लुटाया प्यार

फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने अभिनय से सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री सारा अर्जुन की तारीफ अब कंगना रनौत ने भी की है। सारा ने फिल्म में ‘येलिना’ का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों और फिल्मी हस्तियों से सराहना मिल रही है।

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन की अदाकारी को खासा पसंद किया गया। बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सारा को इस फिल्म ने नई पहचान दी है। उनकी परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

हाल ही में महाशिवरात्रि के अवसर पर सारा अर्जुन ने एक फाउंडेशन के साथ त्योहार मनाते हुए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो को कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए सारा की सराहना की। कंगना ने उन्हें प्रतिभाशाली और सच्ची युवा कलाकार बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत पिछली बार फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आई थीं। वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो उनके होम प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है।

‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन के काम ने उन्हें इंडस्ट्री में मजबूत पहचान दिलाई है और अब वरिष्ठ कलाकारों से मिल रही सराहना ने उनके करियर को नई दिशा दे दी है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com