इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में चीनी रोबोडॉग को लेकर विवाद, Galgotias University पर उठे सवाल

नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान को उस समय विवाद का सामना करना पड़ा, जब उसके स्टॉल पर प्रदर्शित रोबोट डॉग को लेकर सवाल खड़े हो गए।

समिट में विश्वविद्यालय की ओर से “ओरियन” नामक रोबोट डॉग का प्रदर्शन किया गया था। दावा किया गया कि यह विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़ा प्रोजेक्ट है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पता चला कि यह रोबोट डॉग चीन की कंपनी का मॉडल Unitree Go2 है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने विश्वविद्यालय पर भ्रामक प्रस्तुति देने का आरोप लगाया। कई यूजर्स ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर विदेशी तकनीक को स्वदेशी नवाचार की तरह दिखाना उचित नहीं है।

विवाद बढ़ने पर विश्वविद्यालय की ओर से सफाई दी गई कि रोबोट को छात्रों को प्रैक्टिकल अनुभव देने के उद्देश्य से लाया गया था और इसे खुद विकसित करने का कोई आधिकारिक दावा नहीं किया गया।

बताया जा रहा है कि विवाद के बीच समिट आयोजकों ने स्टॉल को लेकर भी कार्रवाई की, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

यह मामला AI और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनियों में पारदर्शिता और नवाचार के दावों की सच्चाई को लेकर नई बहस छेड़ रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com