बिहार में शादी में जा रहे दंपति को रोका, पिस्टल तान कर लाखों के गहने लूटे; फायरिंग कर फरार हुए बदमाश

औरंगाबाद: पिस्टल की नोक पर एक दंपति से लाखों रुपये के जेवर छिनतई का मामला सामने आया है. मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर दधपी मोड़ के पास की है. जहां बाइक सवार पति-पत्नी शादी समारोह में थाना क्षेत्र के ही मनिका जा रहे थे. इस दौरान बाइक से दो अपराधी औरंगाबाद से पिछा करते गए और ज्योही दधपी मोड़ के पास पहुंचे.

अपराधियों ने दो राउंड गोलियां भी फायरिंग की

अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर पहले बाइक रुकवाया और फिर महिला की सोने-चांदी की सारे ज़ेवर छिनतई कर लिया तथा दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने दो राउंड गोलियां फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. जानकारी के अनुसार,  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंडा गांव निवासी जनार्दन सिंह अपनी पत्नी के साथ मनिका शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे. इसी दौरान अपरधियों ने अपने मंसूबों को अंजाम दिया.

गिरफ्तारी के लिए CCTV कैमरे की मदद ली जा रही

पीड़िता ममता देवी के अनुसार, इस घटना में एक लाख रुपये से अधिक का जेवर लेकर अपराधी फरार हो गए. सूचना पर मदनपुर एसडीपीओ चंदन कुमार और थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है. जल्द ही बाइक सवार अपराधी पकड़े जाएंगे.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com