भाजपा जिला धमतरी: विभिन्न मोर्चों के जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा, जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

धमतरी: ​भारतीय जनता पार्टी, जिला धमतरी ने संगठन को मजबूती देने के लिए अपने विभिन्न मोर्चों- किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा के जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन महामंत्री पवन साय और जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस की अनुशंसा पर की गई हैं.

किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष

​जिला अध्यक्ष रोहिताश मिश्रा ने किसान मोर्चा के लिए निम्नलिखित नियुक्तियां की हैं-

धमतरी शहर से ईश्वर सोनकर, आमदी से व्यासनारायण साहू, रांवा से संजय साहू, भोथली से योगेश साहू, गंगरेल से सुशांत राव कानपिल्लेवार, कुरूद से दीनबंधु चंद्राकर, भखारा से चोवाराम गंजीर, सिरी से गोपी साहू, मेघा से हेमलाल साहू, नगरी से पवन साहू, मगरलोड से ज्ञानेश्वर साहू, बेलरगांव से वेद गंजीर और कुकेरेल से संतोष साहू को अध्यक्ष बनाया गया है.

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष

​जिला अध्यक्ष अनीता यादव के नेतृत्व में महिला मोर्चा की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी गई है- धमतरी शहर से पूजा कुंजाम, आमदी से सुनिता साहू, रांवा से किरण सिन्हा, भोथली से पूर्णिमा बनपेला, गंगरेल से टिकेश्वरी साहू, कुरूद से धनेश्वरी निर्मलकर, भखारा से चंद्रिका साहू, सिरी से निलिमा ध्रुव, मेघा से दिनेश्वरी साहू, नगरी से चेलेश्वरी साहू, मगरलोड से भानुप्रिया साहू, बेलरगांव से लक्ष्मी ठाकरे और कुकेरेल से रीतू साहू को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष

जिला अध्यक्ष धनेश बंजारे द्वारा एससी मोर्चा के लिए घोषित नाम इस प्रकार हैं- धमतरी शहर से प्रकाश लहरे, आमदी से संतोष मडागे, रांवा से रूपेश बंजारे, भोथली से पालनहार दिल्ली (बंटी), गंगरेल से लोकेश गायकवाड़, कुरूद से सुमित कुर्रे, भखारा से सुनील बघेल, सिरी से मनसाराम चतुर्वेदी, मेघा से नूतन घृतलहरे, नगरी से संजय सारथी, मगरलोड से द्रोण गायकवाड़, बेलरगांव से मनोहर सोनवानी और कुकेरेल से भोज सोनवानी.

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा मंडल अध्यक्ष

​जिला अध्यक्ष प्रेमचंद साहू ने ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है- धमतरी शहर से मोदु कुंभकार, आमदी से कमल सेन, रांवा से लक्ष्मी साहू, भोथली से अश्विनी देवांगन, गंगरेल से बालकृष्ण निषाद, कुरूद से टिकेश साहू, भखारा से चेतन देवांगन, सिरी से योगेश साहू, मेघा से बालमुकुंद निषाद, नगरी से सुनील यादव, मगरलोड से श्रवण साहू, बेलरगांव से महेन्द्र साहू और कुकेरेल से अजय यादव.

मुख्य संगठनात्मक नियुक्तियां

मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ जिला कार्यकारिणी में भी महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां हुई हैं. किसान मोर्चा में उपाध्यक्ष के रूप में शेखर अडिल, हिरंजय साहू, महेश साहू और दुलार सिन्हा को चुना गया है. महिला मोर्चा में रुखमणी सोनकर, प्रीति यदु, पुष्पलता साहू और ललिता भतपहरी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. इसी तरह ओबीसी मोर्चा में मिथिलेश सिन्हा, नरेश यादव, रोहित साहू और हरीशचंद्र विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

close