उत्तर प्रदेश: छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डीएम के आदेश पर बैठाई जांच…

गाजीपुर: जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के महेंगवा गांव में संचालित सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट जहां पर छात्रों की मेडिकल की पढ़ाई कराई जाती है, और इसी मेडिकल कॉलेज में 2 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में डी फार्मा का एक छात्र की चौथी मंजिल से गिरने पर संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. जिसको लेकर अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा इस मामले में जांच कमेटी बनाकर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.
वहीं इस मामले में ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन लोगों ने युवक का शव वाहन से उतारा था तब उसके शरीर पर किसी भी तरह का चोट फैक्चर या कटे का निशान नहीं पाया और उसकी शरीर हल्का पीला होना बताया था.
छात्र विपुल यादव के संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने का मामला
निजी कॉलेजों में आत्महत्या करने के मामले लगातार आ रहे हैं गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के महेंगवा गांव स्थित सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट जहां पर डी फार्मा एवं नर्सिंग की पढ़ाई कराई जाती है जिसमें सैकड़ो छात्र अपने बेहतर भविष्य को लेकर एडमिशन लिए हैं लेकिन यहां पर 2 दिन पूर्व करीब 3:00 के आसपास अचानक से चौथी मंजिल से एक छात्र विपुल यादव के संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने का मामला आया. इसके बाद वहां के निजी मेडिकल कॉलेज प्रशासन उस का इलाज अपने अस्पताल में ना कर कर सीधे पड़ोसी जनपद मऊ के जिला अस्पताल में लेकर चले गए. जबकि खुद गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज है लेकिन मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज नहीं कराया. हालांकि मऊ जिला अस्पताल पहुंचने पर युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और उसके बाद उस युवक के पोस्टमार्टम करने की भी कोई जरूरत नहीं समझा और उसका अंतिम संस्कार को लेकर परिवार के लोग एक्टिव हो गए यहां तक की पुलिस को काफी देर तक यह पता नहीं चला कि युवक का शव कहां पर है. कई घंटे के मशक्कत के बाद जब पुलिस गांव पर पहुंचे तब उन्हें शव वहां पर मिला तब भी परिवार और अन्य लोग इसका पंचनामा कर दाह संस्कार करने में लग रहे लेकिन काफी प्रयास के बाद पुलिस ने उसका रातों-रात पोस्टमार्टम करा कर उसके परिवार वालों को सौंपा.
कॉलेज प्रशासन का सीसी कैमरा भी गायब
घटना को लेकर एक ग्रामीण ने बताया कि जब उसने अपने मित्र विपुल यादव का शव को वाहन से उतारा तब उसने देखा कि उसके शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं थे ना ही उसके सर में कोई चोट था और उसका शरीर भी पिला पड़ा हुआ था. वहीं सूत्रों की बात माने तो कॉलेज प्रशासन जहां चौथी मंजिल से छात्र के गिरने की बात कह रही है लेकिन कॉलेज प्रशासन का सीसी टीवी कैमरा भी गायब होना बताया जा रहा है.
जांच कमेटी जो भी रिपोर्ट देगी उस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी- मुख्य चिकित्सा अधिकारी
वहीं पूरे मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद शव का रात में ही पोस्टमार्टम करा दिया गया था और इसके लिए एक जांच कमेटी बनाई गई है और जांच कमेटी जो भी रिपोर्ट देगी उस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.











