उत्तर प्रदेश: कुएं में गिरने से युवक की मौत, हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
रायबरेली: यूपी के रायबरेली में आज सुबह मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक कुएं में गिर गया. जब तक उसे निकाला जाता, उसकी मौत हो गई. घटना से घर में चीख पुकार मच गई.
आपको बता दें सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है. घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के चतुरखेड़ा मजरे खजुरों गांव की है. गांव निवासी रमेश गौतम (19) की कुएं में गिरने से मौत हो गई. बताया गया कि वह एक सप्ताह से बीमारी से परेशान था. सुबह अपने घर के सामने बने कुएं की दीवार पर बैठा था. संतुलन खोने से अचानक कुएं में लुढ़क गया. लोगों ने देखा तो शोर मचाया.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. कुएं में जाल डालकर उसे बाहर निकाला गया. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.











