ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.31 करोड़ की ठगी, सहारनपुर के कारोबारी को लगा बड़ा झटका

सहारनपुर : एक कारोबारी के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1 करोड़ 31 लाख 25 हजार 200 रुपए की बड़ी साइबर ठगी सामने आई है.पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में तहीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। मामला कू कॉइन ऐप और MING COIN (TRADING PLATFORM) नाम से चल रहे एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताया गया है.
बेहट रोड स्थित कुष्ट आश्रम के सामने रहने वाले अंशुल गुप्ता प्रोपराइटर, मंगलम एंटरप्राइजेज ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 29 सितंबर 2025 से उक्त ट्रेडिंग ऐप पर ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू की थी। ऐप पर दिए गए निर्देशों के अनुसार उन्होंने अलग-अलग कंपनियों और खातों में लगातार बड़ी रकम ट्रांसफर की।पीड़ित के मुताबिक, 29 सितंबर 2025 को उन्होंने 1,53,500 रुपए रामकृष्णा ट्रांसमिशन एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के बैंक ऑफ बड़ौदा, बिहार स्थित खाते में NEFT के जरिए भेजे.
इसके बाद 30 सितंबर को 5,26,000 रुपए बेरी नेचुरल एंटरप्राइजेज ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के इंडसइंड बैंक, लखनऊ खाते में RTGS से ट्रांसफर किए।4 अक्टूबर को जय मां भ्रमणी फूट कंपनी के AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, खन्ना खाते में 21,35,500 रुपए भेजे गए। 8 अक्टूबर को राइजिंग स्टार इंडिया कॉर्पोरेशन के यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, बोरीवली वेस्ट खाते में 12 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए.
इसके बाद 9 अक्टूबर को ग्लोबल एंटरप्राइजेज (इंडसइंड बैंक, विभूतिखंड) में 8 लाख रुपये और 10 अक्टूबर को आशापुरा एंटरप्राइजेज (AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, न्यू निकोल) में 10 लाख रुपए भेजे गए. 14 अक्टूबर को शोभिका श्री टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, राजाजीपुरम) में 10 लाख रुपए, 16 अक्टूबर को अशोक एक्वा फार्म (एक्सिस बैंक, हनुमान जंक्शन) में 10 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए.
4 नवंबर को कायरोस वेब डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड (फेडरल बैंक, तिरुपुर) में 20 लाख रुपए और उसी दिन कार्तिकी एंटरप्राइजेज (बैंक ऑफ महाराष्ट्र, नागपुर) में 2 लाख रुपए भेजे गए।6 नवंबर को थ्रेड्स एंड विमसी (AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, मुंबई) में 6 लाख रुपये, 7 नवंबर को तिलक फाउंडेशन (YES बैंक, गोरखपुर) में 3,10,200 रुपए और 19 नवंबर को फोनिक्स एंटरप्राइजेज (एक्सिस बैंक, कोयंबटूर) में 13 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए।24 नवंबर को एसडी प्लेसमेंट (कोटक महिंद्रा बैंक, दिल्ली) में 4 लाख रुपए भेजे गए. इसी दिन पंजाब नेशनल बैंक के अपने बचत खाते से भी 5 लाख रुपए उसी खाते में ट्रांसफर किए गए.











