कुसमी हत्याकांड की जमीनी पड़ताल: एसपी ने थाने से घटनास्थल तक की सघन जांच, न्यायिक प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

सीधी: जिले के कुसमी विकासखंड में चर्चित पुजारी हत्या प्रकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बुधवार की रात विस्तृत निरीक्षण कर जांच की दिशा और गति का जायजा लिया. जहा एसपी रात लगभग 10 बजे कुसमी पहुंचे और करीब 11 बजे तक थाने में रिकॉर्ड की विधिवत जांच के साथ-साथ घटनास्थल, आरोपी के घर तथा संबंधित मंदिर का भी निरीक्षण किया. वही इस दौरान उन्होंने विवेचना से जुड़े दस्तावेजों, केस डायरी और साक्ष्यों की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया.

जहा निरीक्षण के दौरान मृतक पुजारी के परिजन भी थाने पहुंचे और एसपी से सीधे संवाद कर अपनी बात रखी. परिजनों ने निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई, जिस पर एसपी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से काम कर रही है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं. जहा मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने भी एसपी से बातचीत कर मामले की प्रगति को लेकर जिज्ञासा व्यक्त की.

जहा एसपी संतोष कोरी ने बताया कि हत्या प्रकरण की जांच किस चरण में है, अब तक क्या प्रगति हुई है और आगे किस प्रकार की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. इन सभी बिंदुओं के मूल्यांकन हेतु वे कुसमी पहुंचे थे. उन्होंने स्पष्ट किया कि मर्डर से संबंधित समस्त रिकॉर्ड व साक्ष्य न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत शीघ्र प्रस्तुत किए जाएंगे, ताकि विधिक कार्यवाही में किसी प्रकार की देरी न हो.

निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों को जांच में शुद्धता, पारदर्शिता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए. इसके अतिरिक्त, एसपी ने तहसील लाइन से जुड़ी हालिया घटना का भी निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की और कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. गौरतलब है कि पुजारी की हत्या कुछ दिन पहले हुई थी, जिसे लाला केवट द्वारा अंजाम दिया गया था.

close