बलिया: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एएसपी बोले- अन्य दोषियों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया: जनपद के गड़वार थाना पुलिस ने एक नाबालिग दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है.
​क्या है पूरा मामला?
​मिली जानकारी के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी गांव में एक दलित नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया.
​पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
​बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, गड़वार थाना प्रभारी हितेश कुमार और उप-निरीक्षक नीरज कुमार की टीम ने बहादुरपुर कारी निवासी राजू यादव (26 वर्ष) और रोशन यादव (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया.
​इन अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की धारा 70(2), 115(2), 352, 351(3), पॉक्सो एक्ट (5G/6) और SC/ST Act की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
​घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि “जनपद बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में 18 तारीख को सामूहिक बलात्कार का एक अभियोग पंजीकृत किया गया था. इस मामले में पीड़िता की ओर से चार अभियुक्तों पर आरोप लगाए गए थे.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप, दो अभियुक्तों राजू और रोशन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है. प्रकरण में अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता और घटना के साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई निरंतर प्रचलित है”.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close