बाजार जा रही 70 वर्षीय महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, चालक फरार

औरंगाबाद : ओबरा थाना क्षेत्र के अरंडा अग्नि नहर सड़क पर अज्ञात वाहन ने एक वृद्धा को जोरदार टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद सुनसान सड़क का फायदा उठाकर चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया.टक्कर लगने के बाद वृद्धा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

जिसकी पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के कठवाड़ी गाँव निवासी जगनारायण की 70 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में की गई. बताया जाता है कि मुन्नी देवी अपने गाँव से बाजार करने अरंडा आ रही थी.तभी तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने उसे टक्कर मारते हुए निकल गई.

वृद्धा को सड़क पर खून से लथपथ देख उस राह से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना ओबरा थाने की पुलिस को दी और वृद्धा को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा लाया गया.जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया.हादसे की सूचना मिलते ही ओबरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया.

जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है. वृद्धा की सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है और गाँव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे के साथ साथ उक्त वाहन की भी खोज कर उसे सजा दिलाने की मांग की है.

ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाजार जाने के दौरान महिला की मौत हुई है और इस मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close