ससुर और मौसेरे भाई की गंदी नजर, रात भर छत पर नग्न रहने की सजा; गाजीपुर की इस विवाहिता की आपबीती सुनकर खौल उठेगा खून!

ग़ाज़ीपुर : झूठ और फर्जी दस्तावेज के सहारे बेटे का फाइव स्टार होटल में 70000 का वेतन दिखलाकर कराया शादी और लिया मोटा दहेज वहीं अब मामला खुल जाने पर बहू के साथ न सिर्फ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दिया जा रहा है बल्कि अब उससे ससुर और मौसेरे भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव दिया गया और जब विवाहित इस पर तैयार नहीं हुई तब उसे निर्वस्त्र कर घर के छत पर रहने को विवश कर दिया गया और सुबह होने पर उसके ससुर के द्वारा वस्त्र दिए गए लेकिन जैसे ही वह घर के भीतर प्रवेश की उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया गया मामला गाजीपुर कोतवाली इलाके का है.

मामला गाजीपुर कोतवाली इलाके के एक मुहल्ले का है जहां की रहने वाली पीड़िता की शादी सैदपुर थाना अंतर्गत भीतरी के रहने वाले स्वजातीय युवक के साथ साल 2024 में हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ. जिसमें पीड़िता के पिता ने ₹900000 नगदी के साथ ही अन्य जरूरी सामान भी दिए थे और उस वक्त बताया गया था कि दूल्हा बेंगलुरु में फाइव स्टार होटल में 70000 रुपए वेतन पर मैनेजर है.

जबकि ऐसा कुछ नहीं था यह सब हुआ था भारी भरकम दहेज लेने के लिए.बावजूद इसके ससुराल वालों के द्वारा बुलेट और नगदी रूपयो की भी लगातार मांग किया जा रहा था.और मांग पूरा न होने पर पीड़िता को अपमानित किया जाता था जिसको लेकर उसने अपने उत्पीड़न की कहानी अपने माता-पिता को बताया तब उसके परिवार के लोगों ने ससुराल वालों से बात की तो ससुराल वाले भी पीड़िता पर भड़क गए और उल्टी सीधे बातें करने लगे.

बेटी का घर न टूटे इसलिए पिता ने कर्ज लेकर ₹200000 दिए बावजूद इसके ससुराल वालों का लालच बढ़ता गया और आए दिन मारपीट और और मर्यादित भाषा का प्रयोग करते रहे साथ ही शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करते रहे.इसी दौरान विवाहिता को पता चला कि उसके पति का किसी अन्य लड़की के साथ अवैध संबंध है और वह आए दिन नशे में होकर घर आता था.

जिसके कारण विवाद की स्थिति पैदा हो जाते थे इस दौरान विवाहिता ने अपनी सास को उनके एक रिश्तेदार के साथ घर के बाहरी कक्ष में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया.इसके बाद विवाहिता पर मानसिक और अनैतिक दबाव बनाना शुरू कर दिया गया.और इस दौरान विवाहिता के इच्छा के विरुद्ध उसे ससुर और पति के मौसेरे भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला गया लेकिन उसने मना कर दिया.

उसके मना करने के बाद परिवार वालों का उत्पीड़न कम होने के बजाय और बढ़ गया और उसे निर्वस्त्र कर रात भर घर की छत पर रहने के लिए मजबूर कर दिया गया.इसके बाद किसी तरह से सुबह होने पर उसके ससुर के द्वारा उसे कपड़े तो दिए गए और घर के भीतर प्रवेश करने पर एक बार फिर रेप का प्रयास किया गया.

जिससे विवाहिता पूरी तरह से टूट चुकी इसी दौरान परिवार के लोगों ने उसे मारने का भी प्रयास किया इसकी शिकायत उसने अपने पिता से की तब पिता उसे अपने साथ लेकर उसके मायके जाने लगे तब भी ससुराल वालों ने बैग की तलाशी लिए और समस्त नगदी और गहने वह मंगलसूत्र भी छीन लिया और फिर विपक्षियों ने शर्त रख की उनके क्षेत्र में नया मकान बनवा कर देने पर ही विदाई कराएंगे.

इसके बाद भी विवाहिता के साथ लगातार यातना देने का क्रम नहीं रुका तब विवाहिता ने पूरी घटनाक्रम को लेकर गाजीपुर कोतवाली पुलिस को एक शिकायत किया.जिसमें उसने अपने पति सहित पांच लोगों को नामजर और दो अज्ञात के खिलाफ दिया.जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं सहित दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज कर अब आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com