बस्तर के साथ-साथ सरगुजा क्षेत्र के लिए भी खजाना,जानिए बजट की अन्य बड़ी बातें

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं. प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश करते हुए नक्सलियों के प्रभाव से बाहर निकल रहे बस्तर के साथ-साथ सरगुजा क्षेत्र के लिए भी खजाना खोल दिया है.
बस्तर के साथ-साथ सरगुजा क्षेत्र के लिए भी खजाना
बस्तर में नक्सलियों के गढ़ अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी को मंजूरी
दोनों एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने होम स्टे के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
सरगुजा अंचल में मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ का प्रावधान
बस्तर और सरगुजा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने चिकित्सकों की भर्ती
बस्तर में इंद्रावती में बैराज निर्माण के लिए 2400 करोड़ का प्रावधान
बस्तर, सरगुजा और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए 50 करोड़ राशि का प्रावधान
बस्तर और सरगुजा विकास विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है











