उत्तर प्रदेश: सावधान बलिया! रंगीन मिठाइयों में घुला है ‘ज़हर’, खाद्य विभाग की छापेमारी में भारी खेप बरामद

बलिया: यूपी के बलिया में होली के त्योहार पर मिलावटखोरों की चांदी न होने पाए, इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है. आजमगढ़ मंडल के सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. वेद प्रकाश मिश्र के निर्देशन में विभाग ने जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की. इस दौरान संदिग्ध गुणवत्ता वाली 31 किलोग्राम मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया गया और कई नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया.
​मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न दुकानों से कुल 5 नमूने संग्रहित किए. टीम ने ​बेसन के 2 नमूने, ​बूंदी के लड्डूका 1 नमूना, ​खोया का 1 नमूना और ​वनस्पति घी का 1 नमूना लिया है.
खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मराज शुक्ल ने कार्रवाई के दौरान पाया कि कई दुकानों पर मिठाइयों की गुणवत्ता संदिग्ध थी. टीम ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित सामग्री को तुरंत विनष्ट करा दिया. जिसमे​ गुलाब जामुन 12 किलोग्राम, ​छेना स्वीट्स 14 किलोग्राम, ​रंगीन जलेबी 4 किलोग्राम, ​विभाग के अनुसार, नष्ट की गई, इन मिठाइयों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 4,420 रुपये है. आपको बता दे कि इससे पहले भी पुलिस ने अन्य दुकानों से संदिग्ध मिठाइयों को भारी मात्रा में नष्ट करा चुका है.

विक्रेताओं को दी गई चेतावनी
सहायक आयुक्त (खाद्य) ने जनता से अपील की है कि त्योहार के जोश में सेहत से खिलवाड़ न करें. उन्होंने विशेष रूप से अत्यधिक गहरे रंग की मिठाइयों को न खरीदने की सलाह दी है साथ ही विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि यदि मानकों से अधिक रंगों का प्रयोग पाया गया या स्वच्छता में कोताही बरती गई, तो उनके विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी.

31 किलो संदिग्ध मिठाइयां नष्ट 
होली के उल्लास में जहर घोलने की तैयारी कर रहे मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने करारा प्रहार किया है. आजमगढ़ मंडल के सहायक आयुक्त डॉ. वेद प्रकाश मिश्र के सख्त निर्देश पर सोमवार को बलिया में विभाग का ‘हंटर’ चला. मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिन्द्र सिंह की टीम ने दुकानों पर धावा बोलकर न केवल 31 किलो संदिग्ध मिठाइयां नष्ट कीं, बल्कि मिलावटखोरों को साफ संदेश दे दिया कि जनता की सेहत से खिलवाड़ महंगा पड़ेगा.

close