बिहार: सुपौल में ज्वेलरी दुकान से 20 लाख की चोरी, ताला तोड़कर लॉकर खेत में ले जाकर तोड़ा

सुपौल: सुपौल जिले में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी गांव का है जहां सोमवार रात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लगभग 20 लाख रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली.
दुकान का ताला तोड़ ले गए लाकर
घटना बसबिट्टी स्थित मां ज्वेलर्स नामक दुकान की है चोरों ने पहले दुकान का ताला तोड़ा और अंदर रखे लाकर को उठाकर दुकान के पीछे गेहूं के खेत में ले गए वहां लाकर को तोड़कर उसमें रखे करीब तीन लाख रुपये नकद और लाखों के जेवरात निकाल लिए.
सुबह खुला चोरी का राज
मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने दुकान का गेट टूटा देखा तो इसकी सूचना दुकानदार चंदन कुमार को दी दुकानदार मौके पर पहुंचे तो लाकर गायब मिला बाद में पीछे खेत में लाकर टूटा हुआ पड़ा मिला जिसमें रखी नकदी और जेवरात गायब थे कुछ जेवरात आसपास गिरे हुए भी मिले.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामसेवक राउत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर गया था सुबह चोरी की जानकारी मिली पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.











