यूपी में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्यवाही, पांच हजार की रिश्वत लेते कृषि विभाग के बाबू हो गए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद में एक बड़ा मामला सामने आया है जहां पर एंटी करप्शन टीम में अचानक छापेमारी करते हुए कृषि विभाग के एक बाबू को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया इसके बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया

श्रावस्ती के विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में आज एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी कर एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से कार्यालय परिसर में हलचल मच गई।

गिरफ्तार किए गए कर्मचारी की पहचान बाबू सुनील कुमार मौर्य के रूप में हुई है। इन पर एक पीड़ित से काम कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

पीड़ित ने इस संबंध में एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शिकायत की पुष्टि होने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी कर्मचारियों ने कथित रिश्वत की रकम ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

एंटी करप्शन टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एंटी करप्शन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। बरामद रकम और अन्य दस्तावेजों को साक्ष्य के तौर पर जब्त किया गया है। आरोप सिद्ध होने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश माना जा रहा है। एंटी करप्शन टीम की छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया

close