आत्महत्या या बेरहमी से कत्ल? भेड़ाघाट में महिला की मौत पर गहराया रहस्य, परिजनों के आरोपों ने पुलिस को चौंकाया!

जबलपुर : भेड़ाघाट थाना अंतर्गत मनखेड़ी क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.मृतिका की पहचान साधना अहिरवार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है.हालांकि, मामले में तब नया मोड़ आ गया जब मृतिका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए.
​फांसी के निशान:
शुरुआती जांच में महिला के गले पर फांसी के स्पष्ट निशान पाए गए हैं.नायाब तहसीलदार चेतराम पंधा के अनुसार, मृतिका के शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटों के निशान मिले हैं, जो मामले को संदिग्ध बना रहे हैं.
​परिजनों का आरोप, 
मृतिका के परिजनों ने घटना को लेकर संदेह जताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। महिला के गले पर फांसी के निशान हैं और शरीर पर कुछ अन्य चोटें भी पाई गई हैं. पुलिस द्वारा शुरुआती जांच कर ली गई है, लेकिन मौत के कारणों का खुलासा मेडिकल PM रिपोर्ट (पोस्टमार्टम) आने के बाद ही होपाएगा..”
​पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और साजिश.

close