रीवा में सड़क हादसे के बाद पेट्रोल पंप पर हमला तीन नामजद आरोपियों पर गिरी गाज

रीवा : जिले के गुढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम गेरुआई स्थित ‘चिरहुला नाथ फिलिंग स्टेशन’ पर 22 फरवरी रविवार दोपहर 12: 37 पर जमकर बवाल हुआ.सड़क हादसे से उत्तेजित 3 असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल पंप परिसर में घुसकर न केवल संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचाया, बल्कि वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की.घटना के संबंध में पेट्रोल पंप प्रबंधक गौरव मिश्रा ने गुढ़ विधायक और गुढ़ थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
पेट्रोल पंप संचालक गौरव मिश्रा ने बताया कि घटना 22 फरवरी 2026 की दोपहर लगभग 12:17 बजे की है। पेट्रोल पंप के ठीक सामने सड़क पर एक दुर्घटना हुई थी.जिसमे फोरव्हीलर वाहन और ऑटो की तक्कड़ में दो लोगो की मौत हो गई जिसके बाद सड़क चक्काजाम कर दिया गया था प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस हादसे के बाद कुछ स्थानीय युवक आक्रोशित होकर अचानक पंप परिसर के भीतर घुस आए और वहां मौजूद कर्मचारियों पर हमला बोल दिया.
पंप संचालक गौरव कुमार मिश्रा ने बताया कि हमलावरों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अभिषेक कुमार यादव और अनिल तिवारी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं.उपद्रवियों ने कार्यालय के कांच (फ्रंट ग्लास), स्टाफ रूम, लुब्रिकेंट रैक, सीसीटीवी कैमरे और फ्यूल कंट्रोल सिस्टम को तोड़कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.
प्रबंधक के अनुसार, इस तोड़फोड़ में पेट्रोल पंप को लगभग 1,13,000 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है.पूरी वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान आदर्श पांडे, ऋषभ पांडे और राहुल पांडे (निवासी ग्राम गहरी, तहसील गुढ़) के रूप में हुई है.शिकायत में बताया गया है कि ये युवक अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस हिंसा में शामिल थे.
पंप प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपने की बात कही है.मैनेजर गौरव कुमार मिश्रा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नामजद आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए.
साथ ही, क्षेत्र में पेट्रोल पंपों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया है.वहीं गुढ़ पुलिस को पैट्रोल पंप यूनियन ने 48 घंटे का समय दिया है अगर पुलिस 48 घंटे पर सीसीटीवी फुटेज में तोड़फोड़ करने वाले दिख रहे तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR नहीं दर्ज करती है तो समस्त पैट्रोल पंप संचालक एकत्रित होकर धरने पर बैठेंगे.











