‘अरे छोड़ दो…’ यूपी में लाइनमैन को हटाना जेई को पड़ा भारी, पत्नी ने ऑफिस में घुसकर की धुनाई

बलरामपुर: जनपद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां पर लाइनमैन को हटाना जेई को भारी पड़ गया. बता दें कि लाइनमैन की पत्नी ने ऑफिस में घुसकर जेई से मारपीट करती हुई नजर आ रही. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में महिला सम्मान को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
36 सेकंड के इस वायरल वीडियो में हरैया क्षेत्र के जेई अजीत कुमार सिंह और एक महिला के बीच तीखी कहासुनी व अभद्रता का दावा किया जा रहा है. वीडियो में साफ देखा भी जा सकता है की जेई महिला का हाथ पकड़ कर खींच रहा है और उसके जवाब में महिला भी जी से छीना झपटी कर रही है. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है फिर भी वीडियो तेजी से वायरल हो गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरैया क्षेत्र में तैनात लाइनमैन मिश्रीलाल को जेई द्वारा हटाए जाने के बाद उनकी पत्नी कार्यालय पहुंची थीं. इसी दौरान बातचीत के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. वीडियो में दोनों के बीच तनावपूर्ण स्थिति देखी जा सकती है, जिसमें महिला और जेई आमने-सामने नजर आ रहे हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि जेई अजीत कुमार सिंह पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं और उनके खिलाफ लोगों ने पूर्व में कार्यालय का घेराव भी किया है. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और महिला के साथ व्यवहार को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.
हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि महिला भी जेई पर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं, जिससे पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थिति और जटिल हो जाती है. फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.











