झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते की कुल्लू में मौत, दोस्तों के साथ घूमने गए थे वीर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर की कुल्लू में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वीर अपने दोस्तों के साथ कुल्लू घूमने गए थे. अभी तक उनकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते की वीर की हिमाचल के कुल्लू में मौत हो गई. सूचना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, उनके बेटे बाबूलाल सोरेन सहित उनके अन्य परिवारिक सदस्य शिमला के लिए रवाना हो गए हैं. फिलहाल वीर सोरेन की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है. स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है.
जानकारी के मताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली घूमने गए थे. जहां दोस्तों के साथ बर्फ पर स्केटिंग करने के बाद वह अपने होटल लौटे थे, जहां उनकी ताबियत बिगड़ने लगी और उनकी मौत हो गई. वहीं, पोते वीर सोरेन की मौत की सूचना के बाद झारखंड के राजनीतिक जगत सहित कोल्हान क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का पूरा शिमला के लिए रवाना हो गया है.











