विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे पंडित जी, दो रीति-रिवाजों से होगी शादी

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding: इन दिनों हर तरफ रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चा चल रही है. दोनों इन दिनों उदयपुर में हैं. दोनों ने उदयपुर को ही अपना वेडिंग डेस्टिनेशन बनाया है. 26 फरवरी को दोनों शादी के बंध में बंध जाएंगे और हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे. अब दोनों की शादी से जुड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, दोनों की शादी करवाने के लिए पंडित भी उदयपुर पहुंच गए हैं.

एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पांच पंडित नजर आ रहे हैं. सभी विजय-रश्मिका की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे हैं. अभी शादी की रस्में चल रही हैं और गुरुवार को दोनों शादी करेंगे. रश्मिका और विजय की शादी दो बार होगी. दोनों दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी करेंगे. दोनों पहले तेलुगु रीति-रिवाज और फिर कोडावा समुदाय की परंपरा के अनुसार शादी करेंगे. 26 फरवरी की सुबह 10 बजे पहले विजय के परिवार की परंपरा के हिसाब से तेलुगू रीति-रिवाज से शादी होगी. चूंकि रश्मिका का ताल्लुक कर्नाटक के कुर्ग से, जो कोडावा समुदाय के लिए जाना जाता है. ऐसे में शाम में कोडावा समुदाय के अनुसार से शादी होगी.

संदीप रेड्डी वांगा भी पहुंचे उदयपुर

विजय और रश्मिका की शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हो रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों को इनवाट नहीं किया गया है. दरअसल, अगले महीने हैदराबाद में वेडिंग रिसेप्शन होगा उसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे की मौजूदगी होगी. हालांकि, शादी पर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को जरूर बुलाया गया है. वो भी उदयपुर पहुंच चुके हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com