उत्तर प्रदेश: शादी की खुशियां मातम में बदली: द्वारपूजा के दौरान खूनी संघर्ष, 19 वर्षीय युवक की मौत से इलाके में सनसनी

बलिया: यूपी के बलिया में जहां कल तक एक घर मे शहनाइयों की गूंज थी और खुशियों का माहौल था, वहां आज चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा है. जिले के थाना सहतवार अंतर्गत ग्राम बलेउर में एक विवाह समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दो लोग बुरी तरह हो गए जिसमे एक की इलाज के दौरान अपनी जान गवानी पड़ी.
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बलेउर निवासी राम सुरेश राजभर की बेटी की शादी में मनियर क्षेत्र के ग्राम बड़सारी जागीर से बारात आई थी. बारात के आगमन पर ‘द्वारपूजा’ की रस्म चल रही थी, तभी बाराती मोहन राजभर और विजय राजभर की कस्बे के तीन स्थानीय युवकों से किसी बात पर कहासुनी हो गई. बहस इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई. इस हिंसक झड़प में 19 वर्षीय मोहन राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था; उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
एएसपी ने बयान जारी कर बताया कि “दिनांक 24 फरवरी, 2026 को थाना सहतवार क्षेत्र के ग्राम बलेउर में एक अत्यंत दुखद घटना घटित हुई है. वहां राम सुरेश राजभर की सुपुत्री के विवाह का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें मनियर थाना क्षेत्र के बड़सारी जागीर गांव से बारात आई हुई थी. द्वार पूजन की रस्म के दौरान, बारात में शामिल दो युवकों मोहन राजभर और विजय राजभर का कस्बे के ही तीन स्थानीय व्यक्तियों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया. यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया, जिसमें मोहन और विजय को गंभीर चोटें आईं. घायल मोहन राजभर को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया. बताया दुर्भाग्यवश, अस्पताल में उपचार के दौरान 19 वर्षीय मोहन राजभर की मृत्यु हो गई है.
शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
बताया पुलिस इस मामले में बेहद सक्रियता से कार्रवाई कर रही है. मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. हमने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है. शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.











