जबलपुर: बुजुर्ग को घेरकर बीच सड़क पर हमला वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बेटे से लेना था बदला; पिता पर किया था प्राणघातक हमला

जबलपुर: मध्य प्रदेश की जबलपुर जिले के लार्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 67 वर्ष के राजाराम विश्वकर्मा को सरेराह लाठी, राड धारदार हथियार से से हमला करने वाली दो बदमाशों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं. जहा लार्डगंज पुलिस उनकी तलाश करने में जुटी है. वारदात 18 फरवरी की शाम की है. बुजुर्ग निजी अस्पताल में कारपेंटर है. आरोपियों ने ठेले का आर्डर देने की बात कहते हुए उन्हें गोल बाजार बुलाया और प्राणघातक हमला कर दिया.
आरोपी शुभम जायसवाल ने विकास उर्फ विक्की, शनि रजक और महेंद्र पटले के साथ मिलकर हमला किया था. वारदात में बुजुर्ग के दोनों पैर, हाथ और गले में फ्रेक्चर हुआ है. लार्डगंज थाना पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले राजाराम के बेटे से आरोपियों का विवाद हुआ था, जिसका बदला उन्होंने पिता पर हमला कर लिया.

वारदात के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों के पीछे लगी हुई थी. सोमवार रात सीएसपी को जानकारी लगी कि राजाराम पर हमला करने वाले दो आरोपी विकास उर्फ विक्की तिवारी और शनि रजक चेरीताल के पास घूम रहे हैं. पुलिस ने फौरन घेराबंदी की और दोनों ही आरोपियों कि गिरफ्तार किया. हालांकि पुलिस को देखकर भागने के फिराक में दोनों के पैरों में गंभीर चोट आई है. मुख्य आरोपी शुभम और महेंद्र अभी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है.

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि राजाराम बेटे संदीप विश्वकर्मा परिवार समेत चेरीताल इलाके में रहते हैं. करीब डेढ़ महीने पहले संदीप का पड़ोस में रहने वाला शुभम जायसवाल से विवाद हो गया था. आरोपी अपने दोस्तों के साथ सड़क पर शराब पीकर तेज आवाज में बातचीत कर रहा था. इसी दौरान संदीप घर से बाहर निकला और उन्हें डांट दिया. इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई. इसके बाद आरोपी उन्हें देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चले गए.

शुभम अपने साथियों के साथ संदीप पर लगातार हमला करने का प्लान बना रहा था, लेकिन मौका नहीं मिला. 14 जनवरी को भी आरोपियों ने संदीप के घर के बाहर पटाखे फोड़े. गाली-गलौज भी की, पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर सभी फरार हो गए.
प्लान के तहत 18 फरवरी को शुभम के दोस्त विकास उर्फ विक्की ने राजाराम विश्वकर्मा को कॉल कर कहा कि एक ठेला बनवाना है. हम लोग अस्पताल के बाहर खड़े हैं, चाहे तो एडवांस ले सकते हो. ये बात सुनकर राजाराम जैसे ही अस्पताल से बाहर पहुंचे, शुभम ने अपने साथी शनि रजक, विकास रजक और महेंद्र पटेल के साथ उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे. फिर बाइक पर बैठकर भाग गए.