The 50: भोजपुरी एक्ट्रेस होने की वजह से हुआ भेदभाव, ‘द 50’ से बाहर आकर बोलीं मोनालिसा- मैंने 200 फिल्में की हैं, लेकिन…

एक्ट्रेस मोनालिसा हाल ही में ‘द 50 शो से बाहर हुई हैं. इसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में शो के दौरान अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है. उनका कहना है कि भोजपुरी इंडस्ट्री से आने के कारण उन्हें भेदभाव महसूस हुआ और मुश्किल से अपनी जगह बनाई.

Monalisa Share ‘The 5o’ Experience: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. फिलहाल वो ‘द 50’ शो को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस शो में मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह समेत 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था. अब इसमें से कई कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं, जिसमें मोनालिसा का नाम भी शामिल है. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने रियलिटी शो ‘द 50’ के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है. उन्होंने बताया कि शो में भोजपुरी इंडस्ट्री से आने के कारण भेदभाव महसूस हुआ. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इसके बारे में बात की है.

मोनालिसा ने कहा, “मेरा सफर बहुत छोटा रहा. जब विक्रांत और मैं शो के लिए चुने गए, तो हमें दूसरे कपल्स के बारे में भी पता चला और हमने सोचा कि हम शो में नए दोस्त बनाएंगे. हालांकि हम समझते हैं कि सभी 50 लोगों के साथ हमारी सोच नहीं मिलेगी, फिर भी मैंने सोचा कि कम से कम कुछ लोगों से दोस्ती कर लूंगी. लेकिन वहां जाने के बाद मुझे लगा कि लोग अपनी दोस्ती और झगड़े बाहर से घर में लेकर आए हैं. इसलिए मैं वहां घुल-मिल नहीं पाई.”

भोजपुरी इंडस्ट्री से होने के कारण भेदभाव?

मोनालिसा ने बताया, “मैं भोजपुरी इंडस्ट्री से हूं. मैंने वहां 200 फिल्में की हैं और मैं रीजनल जोन से आती हूं. लेकिन पिछले सात सालों से मैं टीवी इंडस्ट्री में भी काम कर रही हूं. लेकिन मुझे समझ नहीं आया कि मुझे क्यों साइडलाइन किया जा रहा था. मैंने भेदभाव महसूस किया और बस यही सोचती रही ऐसा क्यों हो रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, “शुरुआती दिनों में जब टीमें बनती थीं, तो दस लोग टीवी और रियलिटी शो के कलाकार होते थे और बाकी दस इन्फ्लुएंसर होते थे. हमें खेलने का कोई मौका ही नहीं मिलता था. हम खेल में कैसे अपनी जगह बना सकते थे? उनके अलायंस पहले से ही मजबूत थे. इसलिए हमें शो में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. आखिरकार, विक्रांत को मौका मिला, वो भी रजत दलाल और अदनान शेख के काफी विरोध के बाद. जब उसने खुद को साबित कर दिया, तब जाकर उसे थोड़ी अहमियत दी जाने लगी.”

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close