उत्तर प्रदेश: रायबरेली में साफ-सफाई के लिए वाशिंग लाइन में गई ट्रेन, डब्बे में मिला कुछ ऐसा… जानकर हो जाएंगे हैरान

रायबरेली: यूपी के रायबरेली जनपद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला.

बता दें घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. ऊंचाहार से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंची थी. इसके बाद ट्रेन को नियमित धुलाई और साफ-सफाई के लिए वाशिंग लाइन में भेजा गया. जब रेलवे कर्मचारी कोचों की सफाई कर रहे थे, तभी एक डिब्बे में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. यह देखकर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना स्टेशन अधिकारियों को दी गई.

पहचान के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी

सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस ने आसपास के यात्रियों और कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. मामले की जांच जारी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close