विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे सरेंडर नक्सली:रेड-कार्पेट बिछाए गए, जांच के बाद अंदर भेजा गया

छत्तीसगढ़ के सरेंडर नक्सली आज विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे हैं। माओवादी विचारधारा छोड़ने के बाद पहली बार ये पूर्व नक्सली सदन की कार्यवाही के साक्षी बनेंगे। इससे पहले गुरुवार रात ये सभी नक्सली डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निवास पर डिनर के लिए पहुंचे थे।
निवास पर उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था और फूलों से स्वागत किया गया। वहीं सदन में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के विभागों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे।











