टिकट नहीं हुई कंफर्म तो ना लें टेंशन… रेलवे ने जारी की 10 और होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, देखें रूट और टाइमिंग

होली के त्योहार को लेकर रेलवे खास इंतजाम किए हैं. देशभ के अलग-अलग राज्यों में काम कर रहे लोगों को सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का प्लान बनाया है. रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है. वही अब बिहार कोलकाता-बिहार और यूपी के बीच 10 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की नई लिस्ट जारी की है. रेलवे ने ये फैसला लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया है.
दरअसल, त्योहारी सीजन होने की वजह से लोगों को ट्रेनों में लोगों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में रेलवे स्पेशल ट्रेनों को चलाकर लोगों को लिए राहत देने का काम किया है. रेलवे हर साल होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. जिनमें लालकुआं-कोलकाता, सहरसा-पूर्णिया, सोगरिया-दानापुर, डानकुनी-पटना और गोमतीनगर-मालतीपाटपुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं. ये ट्रेनें विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी.
रेलवे ने कुछ और होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों के परिचालन से विशेष रूप से यूपी-बिहार के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली की वजह से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, जिससे लोगों को आने जाने में आसानी हो सके.
इन गाड़ियों का होगा संचालन
रेलवे ने जिन होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है उनमें गाड़ी संख्या 05060/05059 शामिल हैं यह ट्रेन लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं स्पेशल है. यह छपरा-सीवान-हाजीपुर- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से 13.35 बजे खुलकर अगले दिन शुक्रवार को 23.55 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल 7 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को 5.00 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे लालकुआं पहुंचेगी. यह ट्रेन गोरखपुर-थावे-सीवान-छपरा-सोनपुर-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-किउल सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.