महंगा होगा मोबाइल खरीदना! 1 मार्च से बढ़ सकती है Vivo-iQOO के इन स्मार्टफोन्स की कीमतें

अगले महीने से भारत में Vivo और iQOO के कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. हाल ही में एक टिपस्टर ने इस बात का संकेत दिया है कि Vivo T4 Series और iQOO Z10 Series के कई स्टोरेज वेरिएंट महंगे हो सकते हैं. इन स्मार्टफोन्स की कीमत 1500 रुपए से 2500 रुपए तक बढ़ सकती है. हालांकि दोनों ही ब्रैंड्स ने अभी तक कीमतों में बढ़ोतरी की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है. कीमतें बढ़ने के पीछे का कारण मेमोरी कंपोनेंट की बढ़ती कीमतों को बताया जा रहा है.

Vivo T4 Price in India

वीवो टी4 और iQOO Z10 के 8GB रैम और 128GB वेरिएंट को 22,999 रुपए, 8GB रैम और 256GB वेरिएंट को 24,999 रुपए, 12GB रैम और 256GB वेरिएंट केो 26,999 रुपए में लॉन्च किया गया था. टिप्स्टर के अनुसार, अब इनकी कीमत क्रमशः 24,999 रुपए, 26,999 रुपए और 28,999 रुपए हो सकती है, इसका मतलब ये है कि सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 2,000 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है.

Vivo T4R Price in India

इस वीवो स्मार्टफोन और iQOO Z10R के 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट को 20,999 रुपए, 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट को 22,999 रुपए और 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट को 24999 रुपए में लॉन्च किया गया था. लेकिन टिप्स्टर की माने तो तीनों ही वेरिएंट्स की कीमत में 2 हजार रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है जिसके बाद इन वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 22999 रुपए, 24999 रुपए और 26999 रुपए हो सकती है.

close