उत्तर प्रदेश: होली से पहले शराब तस्करों के सिंडिकेट पर बड़ी चोट, 23 लाख की अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार

बलिया: यूपी के बलिया के होली से पहले बलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बलिया पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है. थाना बैरिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने दो पिकअप वाहनों से करीब 23 लाख रुपये की 4852.2 लीटर अवैध शराब बरामद की है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
​पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 26 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि जयप्रकाश नगर के भवन टोला बंधे के रास्ते दो पिकअप वाहनों में शराब भरकर नदी के मार्ग से बिहार भेजने की योजना है. ​अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के नेतृत्व में एसटीएफ उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दिकी और प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह की टीम ने घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही तस्करों ने वाहन छोड़कर भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस बल ने पीछा कर दबोच लिया.
बरामदगी का विवरण
​तलाशी के दौरान दोनों पिकअप वाहनों से विभिन्न ब्रांडों की कुल 471 पेटियां बरामद हुईं. ​कुल मात्रा 4852.2 लीटर (शराब और बियर).​अनुमानित कीमतलगभग 23,00,000 रुपये है. बरामद शराब में रॉयल स्टैग, ऑफिसर्स चॉइस, आफ्टर डार्क, 8PM और किंगफिशर बियर शामिल है.
​पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे यह खेप बिहार ले जा रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ​धर्मजीत भारती (निवासी हुसैनाबाद, बांसडीह) ​करन कुमार शाह (निवासी बैरिया) ​पिण्टू प्रसाद (निवासी बहादुरपुर, बलिया)
गोदाम मालिकों और वाहन स्वामियों पर भी गाज
​पूछताछ में यह भी सामने आया कि यह शराब सुमित सिंह और राजा गुप्ता के बैरिया स्थित गोदामों से लाई गई थी और इसे अमरजीत सिंह व गौतम सिंह के इशारे पर बिहार भेजा जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में कुल 9 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)/63 के तहत मुकदमा (मु.अ.सं. 76/26) दर्ज किया है. दोनों पिकअप वाहनों को 207 MV Act के तहत सीज कर दिया गया है.
​पुलिस की अपील: त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी.

close