कोरबा: गेवरा महिला समिति का होली मिलन, रंग-गुलाल और फाग गीतों से थिरके; छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लगाया स्टॉल

कोरबा: एसईसीएल गेवरा परियोजना स्थित ऊर्जानगर गेवरा परियोजना के बड़े शिव मंदिर में ऊर्जा महिला समिति द्वारा होली के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग, गुलाल और फूलों से एक-दूसरे का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं.
समारोह के दौरान पारंपरिक फाग गीतों की मधुर प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह से होलीमय बना दिया. महिलाओं ने ठुमके लगाते हुए फॉगिंग के बीच रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा. होली के पारंपरिक गीतों पर सामूहिक नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए.
इस अवसर पर महिला समिति की सदस्यों ने होली के विशेष पकवानों का आनंद लिया. गुजिया, नमकीन और अन्य व्यंजनों के साथ आपसी मेलजोल का सिलसिला चलता रहा. होली मिलन समारोह की सूत्रधार सारिका यादव ने बताया कि होली मिलन समारोह प्रतिवर्ष महिला समिति के द्वाराआयोजित किया जाता है. इस कार्यक्रम के माध्यम से एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटते हुए होली पर्व का भरपूर लुफ्त उठाते हैं. पूरा कार्यक्रम सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया जाता है.

इस होली मिलन समारोह में काफी संख्या में महिला समिति के सदस्य उपस्थित रही और कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ व्यंजन का स्टाल भी लगाया गया था, जिसमे ठेठरी, कुर्मी, देसी बड़ा और चीला रोटी आकर्षण का केंद्र रहा. महिला समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले कई सालों से समिति के द्वारा इस तरह के आयोजन किया जा रहे हैं. जिसमें कॉलोनी के सभी महिलाएं एकता का परिचय देता है और एक दूसरे से मिलकर रहती है.
होली मिलन समारोह में सारिका यादव, मधुरिमा सोलंकी, सविता राजपूत, बबीता झा, बुधवारा देवांगन, रागिनी तिवारी, श्रद्धा राठौर, नीलिमा तेंदुवे, ज्योति पांडे, संतोषी बरेठ, शशि नामदेव, सावित्री तिवारी, सुमन चौबे, उज्जवला राठौर, सविता झा, माधुरी केवट, अंजू जांगड़े, ममता यादव, प्रीति सिंह, सविता जायसवाल, सिया केवट, हिना, काजल सिंह, दिया द्विवेदी, शीला शर्मा, भारती महंत, नीलम दत्त, सुनीता ओझा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम सौहार्द, उल्लास और परंपरा के रंगों में सराबोर रहा.