झांसी में रिटायरमेंट के दिन रेलकर्मी ने की आत्महत्या: एक दिन पहले साथियों को बांटी मिठाई, बोले थे कल सात हजार का सूट पहनकर जाऊंगा

यूपी : झांसी में रिटायरमेंट के दिन एक रेलकर्मी ने दर्दनाक कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली.घटना से पूरे वर्कशॉप परिसर में शोक की लहर दौड़ गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
मालगाड़ी से कटकर दी जान
घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाले छोटे लाल यादव वैगन मरम्मत वर्कशॉप के प्रोग्रेस विभाग में सीनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। 28 फरवरी को उनकी रेल सेवा का अंतिम दिन था और इसी दिन उनका रिटायरमेंट होना था.
बताया जा रहा है कि वह सुबह करीब 4:30 बजे ही वर्कशॉप पहुंच गए थे, जबकि उनकी ड्यूटी सुबह 8 बजे से थी.करीब 5 बजे शंटिंग यार्ड में एक मालगाड़ी आई। इंजन निकलने के बाद वह अचानक पटरी पर जाकर पेट के बल लेट गए और डिब्बे के नीचे सिर रख दिया.इससे पहले साथी कर्मचारी उन्हें बचा पाते, वैगन के दो पहिये उनकी गर्दन के ऊपर से गुजर गए, जिससे उनका सिर धड़ से अलग हो गया.
सहकर्मियों ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
बोले थे-सात हजार का सूट पहनकर जाऊंगा
स्टाफ ने बताया कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि रिटायरमेंट के दिन वह सूट पहनकर वर्कशॉप से निकलेंगे.उन्होंने बताया था कि पार्टी के लिए सात हजार रुपये का कोट-पैंट सिलवाया है उनकी बातों से कहीं भी तनाव या परेशानी का अंदेशा नहीं लग रहा था.इसी वजह से उनके इस कदम से सभी कर्मचारी स्तब्ध हैं।,जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उनकी ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक थी.शनिवार को सुबह 8 बजे उन्हें अंतिम बार ड्यूटी पर आना था, लेकिन वह निर्धारित समय से करीब तीन घंटे पहले ही वर्कशॉप पहुंच गए थे.
घटना के पीछे क्या कारण रहा, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है
मुख्य कारखाना प्रबंधक ने जताया दुख
वैगन मरम्मत वर्कशॉप के मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि आज उनका रिटायरमेंट था, लेकिन इससे पहले उन्होंने आत्महत्या कर ली.यह पूरे वर्कशॉप परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक घटना है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है.











