जबलपुर : बेखौफ बदमाशों का आतंक, छेड़छाड़ विरोध करने पर युवती सहित चार पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश : जबलपुर जिले के दो थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की वारदात सामने आई जहां बेखौफ बदमाशों ने खुलेआम चाकू बाजी की वारदात को अंजाम दिया,  इस घटना में घायल युवती सहित 4 युवकों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज डॉक्टर की निगरानी में किया जा रहा है घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवा को की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है
वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार,
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर और पार्किंग की बात को लेकर साथ ही शहर की कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले चारो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों ने न केवल दो युवतियों के साथ सरेराह छेड़छाड़ की, बल्कि विरोध करने पर उनके भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया था। घटना में घायलों को इलाज के लिए जिला शासकीय अस्पताल विक्टोरिया में भर्ती कराया गया है.
चाकू बाजी की घटना से क्षेत्र में फैली दहशत,
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था, जिसे देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया है और उनके पास से हमले में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं। अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों चाकूबाजों का उसी इलाके में पैदल जुलूस निकाला, जहाँ उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था.
आरोपियों का निकला पुलिस ने जुलूस,
इस दौरान पुलिस ने जनता को यह संदेश देने की कोशिश की कि शहर की शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जुलूस के दौरान बदमाश कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए. एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है और शहर में गुंडा तत्वों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.

close