बहराइच: सरयू नदी के भगहर के पानी में मिला अज्ञात व्यक्ति का उतराता शव, मचा हड़कंप

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है.
बताया जा रहा है कि ग्रामीण खेतों की तरफ गए थे वहीं पास में बहने वाली सरयू नदी के भगहर के पानी में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा गया ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है.
बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेलामकन गांव के पास स्थित सरयू नदी के भगहर में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे खेतों की ओर गए किसानों ने पानी में उतराता हुआ शव देखा। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मारकंडे तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए.
थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पहचान के लिए आसपास के गांवों के लोगों से सहयोग लिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है, और मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है.
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं.कुछ लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं, तो कुछ इसे पैर फिसलने से डूबने की संभावना बता रहे हैं. हालांकि, पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.











