बिहार: होली पर एक्शन में पुलिस, पॉक्सो सहित अन्य अपराधों में 79 लोग गिरफ्तार 

औरंगाबाद: जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया.

इस क्रम में शनिवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 79 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 41 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार, पॉक्सो एक्ट में 3, हत्या प्रयास में 11, मद्यनिषेध अधिनियम के तहत 21 तथा अन्य मामलों में 44 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 253 लीटर देसी, 11.25 लीटर विदेशी शराब, 1 बाइक बरामद किया गया है. इसके अलावा 13 वारंट का निष्पादन भी किया गया. वाहन जांच अभियान के तहत 1509 वाहनों की जांच की गई जिसमें 167000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई.

इसके अलावा 5000 लीटर महुआ घोल विनिष्ट तथा तीन भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है.

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि अपराध और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

close