CG Crime : कुत्ते की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े दो अरोपी

, दुर्ग। बेजुबान कुत्ते की बेरहमी से हत्या करने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कारवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

दरअसल एक मार्च 2026 की रात्रि जामुल की एक गली में एक कुत्ते को मुर्तजा अली और राहुल मार्कण्डे ने बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला। इस मामले की शिकायत प्रार्थी मदन साहू ने थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मुर्तजा अली और राहुल मारकंडे ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

शिकायत मिलते ही पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। इसी बीच अचानक दोनों ही आरोपी मुर्तजा अली और राहुल मारकंडे जामुल में ही घूमते हुए दिखाई दिए। फौरन इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। फिर मौके पर जामुल थाने की पुलिस पहुंची और दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार किया।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com