छत्तीसगढ़ में ‘पोस्टर पॉलिटिक्स’: पूर्व मंत्री जयसिंह के जन्मदिन पर लगे पोस्टर से पूर्व सीएम भूपेश गायब, भाजपा ने कहा- कांग्रेस में आज भी झगड़ा

कोरबा: कैबिनेट मंत्री रहे और कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच खटास अब भी उतनी ही ख़ट्ठी है, जितनी कांग्रेस के सरकार के दौरान थी. ये आरोप लगाया है कोरबा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने. 1 मार्च को जयसिंह अग्रवाल का जन्मदिन था, शहर में पटे होर्डिंग फ्लेक्स और अख़बारों के विज्ञापन की चर्चा कोरबा से लेकर रायपुर तक चर्चा का विषय बना हुआ है.
दरअसल जयसिंह के जन्मदिन के किसी भी विज्ञापन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फोटो नहीं हैं. विज्ञापन मे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश के नेताओं मे सिर्फ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, सांसद ज्योत्स्ना महंत और टीएस सिंहदेव की ही तस्वीर है.

अभी कुछ दिन पूर्व ही एक न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में जयसिंह ने कहा था जब वे मंत्री थे तब मुख्यमंत्री पर भारी थे. इस तरह से चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के नेताओं मे आपसी खींचतान समय समय पर खुलकर सामने आ रही है. चुनाव हारने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को शोकॉज नोटिस जारी किया था. अग्रवाल ने कोरबा में कार्यकर्त्ताओ की बैठक लेकर कहा था कि इस चुनाव में कांग्रेस एकजुट नहीं थी. इस बार का चुनाव सेंट्रलाइज था.
सरकार पिछले चुनाव में मिले जनादेश की कद्र नहीं कर पाई. मंत्रियों को पावर नहीं मिली. एक ताकत केन्द्रीकृत रही और कुछ लोगों के साथ 5 साल सरकार चलाती रही. जयसिंह अग्रवाल ने बगैर नाम लिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा था कि खेतों को सुरक्षित रखने के लिए बाड़ा बनाया जाता है, अगर वो बाड़ा ही खेत को खाए तो क्या होगा. मुखिया का ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस रहा और शहरी क्षेत्रों पर ध्यान नहीं दिया गया.
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस में ढाई ढाई साल का झगड़ा चल रहा था. पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकाल में विकास कार्य रुका हुआ था. कोरबा जिले में भी कांग्रेस के गुटबाजी के चलते ट्रांसपोर्ट नगर की हाल सड़क पर गड्ढे बहुत बुरा हाल था. अभी भाजपा सरकार से ठीक करने में लगी हुई है.
गोपाल मोदी ने कहा कि जय सिंह अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का झगड़ा पूरे प्रदेश को जानकारी है. कांग्रेसी आपस में लड़ लड़कर खत्म हो गई है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने पलटवार करते हुए कहा की कांग्रेस कार्यकाल में जो काम हुए हैं, वह भाजपा नहीं कर पा रही है. विकास रुकी हुई है वही बैनर पोस्टर में फोटो नही लगने की बात पर कहा कि उनका देखने का नजरिया गलत है.
कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू इस मामले में कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जो राज्य सरकार से फंड ला है. उतना अब तक किसी ने नहीं लाया है विकास अब रुकी हुई है.











