अमेठी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

अमेठी : कोतवाली क्षेत्र के खेरौना गांव में सोमवार एक 28 वर्षीय युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। युवक का शव उसके ही घर के कमरे में गमछे के फंदे से लटका मिला.सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक की पहचान खेरौना निवासी प्रमोद कुमार पुत्र सालिकराम के रूप में हुई है.बताया गया कि रविवार रात प्रमोद अपने कमरे में सोने गया था, जबकि उसके पिता सालिकराम घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे थे। प्रमोद की पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ मायके गई हुई थी.

सोमवार सुबह काफी देर तक जब प्रमोद बाहर नहीं निकला तो पिता ने कमरे में जाकर देखा.
कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सालिकराम बदहवास हो गया। प्रमोद का शव फंदे से लटका था.शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके की जांच की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की जांच जारी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com