इंदौर में बड़ा हादसा… सब्जी मंडी में चैंबर साफ करने उतरे दो सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत

इंदौर। राजेंद्र नगर स्थित चोइथराम सब्जी मंडी में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां सीवरेज चैंबर की सफाई करने उतरे दो सफाईकर्मियों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दोनों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपडेट जारी है…

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close