बहराइच: रिठौड़ा ग्राम के पास भीषण सड़क दुर्घटना, मैजिक के उड़े परखच्चे; दरोगा सहित 7 घायल

बहराइच: जरवलरोड में लखनऊ बहराइच मार्ग पर एक मैजिक वाहन पलट गया, जिसमें चालक सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती किया गया. चौकी प्रभारी को भी बाइक पलटने से चोट आई है. पुलिस ने बचाव कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
बहराइच-मैजिक पलटने से आधा दर्जन घायल, इलाज जारी
जरवलरोड, थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच मार्ग पर सवारियों से भरा मैजिक वाहन अचानक असंतुलित होकर पलट गया.इस दुर्घटना में चालक सहित 6 लोगों को गंभीर चोट आई हैं. पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया. जहां सभी का इलाज किया रहा है। हादसा सोमवार जरवलरोड के लखनऊ बहराइच मार्ग रिठौड़ा ग्राम के निकट हुआ है.मैजिक पलटने से राहगीर जमा हो गए और बचाव कार्य किया.पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचा दिया.
एसएचओ जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया मैजिक में सवार बहाल पुत्र शमशाद, अखिलेश प्रजापति पुत्र कमाता प्रसाद, लवकुश पुत्र रामनाथ, प्रदीप पुत्र नन्द किशोर निवासी कहारन पुरवा थाना रूपईडीहा, सलीम पुत्र जाहिद निवासी खिदरापुर जरवलरोड,छोटे लाल पुत्र तालुक दार निवासी रायपुर तेलिया थाना हरदी,अहमद अली पुत्र मकबूल निवासी वजीर गंज थाना कैंसर गंज गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
चौकी प्रभारी को भी आई गंभीर चोट मैजिक पलटने की सूचना पर घायलों का इलाज कराने जाते समय चौकी प्रभारी घाघरा घाट दिनेश कुशवाहा पुत्र अमर सिंह की बाइक असंतुलित होकर पलट गई. बाइक पलटने से चौकी प्रभारी को चोट आई है.एसएचओ ने बताया घायल चौकी प्रभारी का प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बहराइच भेजा गया फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं.











