युद्ध में फंसे ट्रंप के लिए 2 बुरी खबर: रिलीज होंगी 50000 एपस्टीन फाइल्स, अटॉर्नी जनरल उगलेंगी राज

ईरान युद्ध में फंसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए वाशिंगटन से 2 बुरी खबर एक साथ आई है. पहली खबर, एपस्टीन फाइल्स को लेकर है. अमेरिकी न्याय विभाग एपस्टीन फाइल्स से जुड़ीं 50 हजार गायब डॉक्यूमेंट्स को ढूंढकर जारी करने जा रही है. यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए टेंशन बढ़ाने वाला है. क्योंकि अब तक यह दावा किया जा रहा है कि गायब दस्तावेजों में राष्ट्रपति ट्रंप का ही नाम है.

दूसरा झटका सरकार के अटॉर्नी जनरल पॉम बोन्डी का बयान दर्ज होना है. बोन्डी पर गायब दस्तावेजों को लेकर गुमराह करने का आरोप है. उनका बयान शीर्ष कांग्रेस कमेटी के सामने दर्ज होना है. बोन्डी कमेटी के सामने वो राज उगल सकती हैं, जो अब तक परिदृश्य से गायब बताए जा रहे हैं

50000 एपस्टीन फाइल्स जारी होंगे

वॉल स्ट्रीट जनरल के मुताबिक अमेरिकी न्याय विभाग के पास एपस्टीन फाइल्स से जुड़े कुल 6 लाख दस्तावेज हैं. इनमें से अब तक 3 लाख ही जारी किए गए हैं. कोर्ट के निर्देश की वजह से न्याय विभाग को 3 लाख फाइल्स और जारी करने हैं. अब न्याय विभाग ने करीब 50 हजार दस्तावेजों को जारी करने के लिए तैयार कर लिया है.

जो दस्तावेज जारी होने वाले हैं, उसे पहले गायब बताया जा रहा था, लेकिन अमेरिकी कांग्रेस के सांसदों की सख्ती के बाद न्याय विभाग ने इसे जारी करने की पहल की है. रिपोर्ट के मुताबिक अगले हफ्ते तक इन सभी दस्तावेजों को जारी किया जा सकता है.

एपस्टीन फाइल्स के इन दस्तावेजों को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इनमें राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर कोई दस्तावेज होने की आशंका जाहिर की जा रही है. ट्रंप एक वक्त में यौन उत्पीड़न के आरोप जेफरी एपस्टीन के दोस्त थे.

ट्रंप को लेकर पॉम बोन्डी उगलेंगी राज

पॉम बोन्डी अब तक कुछ भी खुलासा नहीं कर रही थीं, लेकिन अब अमेरिकी हाउस ने बोन्डी को नोटिस भेजा है. हाउस में बकायदा इसको लेकर मतदान भी हुआ, जिसमें 24 सदस्य नोटिस भेजने के पक्ष में थे. 19 सदस्य नहीं चाह रहे थे कि बोन्डी से सवाल पूछा जाए.

अब बोन्डी को कमेटी के सामने पेश होना पड़ेगा. वहां पर उन्हें हर उन सवालों का जवाब देना होगा, जो उनसे पूछा जाएगा. जवाब न देने पर उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जा सकता है.

close