महाराष्ट्र में किसान कर्जमाफी का ऐलान, फडणवीस सरकार की 5 बड़ी घोषणाएं

महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट में आज कई बड़े ऐलान किए हैं. सीएम ने राज्य के किसानों के लिए कर्जमाफी योजना शुरू करने की घोषणा की है. सीएम ने किसानों के लिए ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर शेतकरी कर्जमाफी योजना’ शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा कि इससे राज्य के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.
उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के तहत किसानों का 2 लाख रुपए तक का कृषि कर्ज माफ किया जाएगा. इसके साथ ही जो किसान नियमित रूप से अपना कर्ज चुकाते हैं, उन्हें सरकार की ओर से 50 हजार रुपए का प्रोत्साहन अनुदान दिया जाएगा. सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक राहत देना और समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करना है.











