मैं हूं ना… ‘, नीतीश कुमार ने JDU नेताओं को दिलाया भरोसा, राज्यसभा जाने को लेकर कही ये बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि राज्यसभा चुनाव लड़ने के उनके फैसले से पार्टी या राज्य में सरकार पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा. पटना में अपने घर पर जनता दल-यूनाइटेड (JD-U) की मीटिंग में बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वह राज्य और राष्ट्रीय राजनीति दोनों में एक्टिव रूप से शामिल रहेंगे. बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं से कहा, “आपको कोई दिक्कत नहीं होगी. हम बिहार में भी रहेंगे. सारा काम चलता रहेगा. चिंता न करें. हम राज्यसभा जा रहे हैं और सब कुछ देखते रहेंगे.”

बिहार के मुख्यमंत्री आवास में सीएम नीतीश कुमार और विधायकों एवं मंत्रियों के साथ बैठक में मौजूद कई विधायकों ने

मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के फैसले का विरोध किया.

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोध मत करिए, मैं राज्यसभा जा रहा हूं, मैं वहां से सब देखता रहूंगा. इसके साथ ही नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने के फैसले पर सभी विधायकों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई.

सीएम आवास पर हुई पार्टी नेताओं की बैठक

आज की बैठक में मंत्री अशोक चौधरी विजय चौधरी और संजय झा मौजूद थे. निशांत इस मीटिंग में नहीं थे. इससे पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिंह ने बड़ी-बड़ी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com