छत्तीसगढ़: आबकारी मंत्री के निर्देश के बाद विभाग ने शराब दुकान के 6 कर्मचारियों पर की कार्यवाही, मचा हड़कप

कोरबा: जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों बेचे जाते हैं जिसे कंपोजिट दुकान कहते हैं इस दुकान पर ड्यूटी कर रहा है 6 कर्मचारियों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है.

रामपुर स्थित शराब दुकान में सुपरवाइजर विकास साहू, सूरज, लोकनाथ, सुजल के अलावा दो अन्य कर्मचारी है जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. मिले सूत्रों से जानकारी के अनुसार इन कर्मचारियों के द्वारा शराब में मिलावट कर बेचे जाने का आरोप था जहां टीम जांच करने पहुंचे और सही पाए जाने पर उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है उन्हें उसे दुकान से ही हटा दिया गया है.

होली के पहले शराब में मिलावट कर बेचे जाने की जानकारी सामने आ रही है.

बताया जा रहा है कि कर्मचारी जो ग्लोबल सर्विसे प्राइवेट लिमिटेड के हैं जिनके द्वारा जिले के सभी शराब दुकानों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
वह शराब दुकान में नौकरी लगने के नाम पर भी पैसे लेनदेन के मामले कई बार सामने आ चुके हैं।

इस कार्यवाही को लेकर जिला आबकारी प्रभार पर है राकेश राठौर से फोन कर जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंने मीटिंग के बाद चर्चा करने की बात कही लेकिन उसके बाद फोन दोबारा नहीं आया.

वहीं हमने इस मामले में ग्लोबल सर्विसे प्राइवेट लिमिटेड के प्रभाव पर दायित्व संभालने वाले शिव नायक से भी जानकारी लेनी चाहिए लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे कि आबकारी विभाग अधिकारी कर्मचारी के अलावा जो भी निजी कंपनियां है और इससे संबंधित काम कर रहे हैं उन लोगों के द्वारा अनियमिता या फिर लापरवाही बढ़ती जाती है तो उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.

आबकारी मंत्री ने मिलावटी शराब, के अलावा अवैध रूप से बिक रहे शराब, शराब की तस्करी वही महुआ शराब पर कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए थे.

इस कार्यवाही के बाद शराब दुकान में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि ऐसे और भी शराब दुकान है जिन पर संबंधित विभाग को इस पर नजर रखकर कार्यवाही करनी चाहिए.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close