बलरामपुर : नहर निर्माण में बाल मजदूरी! 300 रुपये के लालच में फावड़ा उठाने को मजबूर मासूम

बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम सोनहत में जल संसाधन विभाग के तहत चल रहे नहर निर्माण कार्य में नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराए जाने का मामला सामने आया है.जानकारी के अनुसार ठेकेदार द्वारा 300 रुपये मजदूरी का लालच देकर स्कूली बच्चों से नहर खुदाई जैसे भारी काम कराए जा रहे हैं.इस घटना के सामने आने के बाद विभागीय निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि काम में लगे अधिकांश बच्चे विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय से हैं.पढ़ाई की उम्र में ये मासूम बच्चे फावड़ा और तसला उठाकर नहर निर्माण में मजदूरी करने को मजबूर हैं.ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा कम मजदूरी देकर बच्चों से काम कराया जा रहा है, जबकि यह बाल श्रम कानून का स्पष्ट उल्लंघन है.

ग्रामीणों के अनुसार सोनहत गांव में कई दिनों से नहर खुदाई का काम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागीय अधिकारी मौके पर निगरानी करने नहीं पहुंचे.ऐसे में ठेकेदार द्वारा खुलेआम नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है.

इस मामले के सामने आने के बाद जल संसाधन विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई करता है या फिर मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com