बहराइच में खून के रिश्ते हुए शर्मसार! मारपीट के 5 दिन बाद घायल भाई की मौत

उत्तर प्रदेश : जनपद बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव में दो सगे भाई में हुई मारपीट में घायल हुए छोटे भाई की 4 दिन इलाज के बाद 5वें दिन मौत हो गई है.जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है
थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में बीते 3 मार्च की शाम को गांव निवासी वीरेंद्र सिंह चौहान पुत्र श्रीभगवान का उनके बड़े भाई सदाब्रिज से विवाद हो गया.मृतक के बेटे अनिल ने बताया कि उसकी जमीन पर नल लगाने पर कहासुनी हुई जो मारपीट में तब्दील हो गई. दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया जमकर मारपीट हुई जिसमें उसका पिता वीरेंद्र सिंह घायल अवस्था में गेंहू के खेत में बेहोश पड़ा था जिसे उसके बेटों ने उठाकर इलाज के लिए ले गए.
बेटे ने बताया कि पिता के सिर, गला, चेहरे और शरीर के कई अंगों में गहरा जख्म था लगातार 4 दिनों तक इलाज चलने के बाद उन्हें घर लाया गया इस दौरान इलाज के दौरान को उनकी मृत्यु हो गई. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है मामले में पीड़ित ने चार को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी थी.
थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था अब पीड़ित पक्ष में घायल की मौत के बाद धारा बढ़ाई जाएगी.घटना से परिजनों में मातम छाया हुआ है.मृतक के बेटे ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.