उत्तर प्रदेश: नदी में नहाते समय डूबे चार बच्चे, एक लापता, तीन को ग्रामीणों ने बचाया

बरेली: बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम रहपुरा जागीर में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बेगुल नदी में नहाने गए चार बच्चे गहरे पानी में समाने लगे.

स्थानीय लोगों की तत्परता से तीन बच्चों  को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक 12 वर्षीय किशोर का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है. लापता बच्चे की तलाश के लिए एसडीआरएफ (SDRF) टीम को बुलाया जा रहा है.

दोपहर 3 बजे की घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रहपुरा जागीर निवासी प्रवीन (12) पुत्र नन्हे, बॉबी (12) पुत्र सुरेश, दीपक (12) पुत्र सुरेश और विपिन (10) पुत्र सुरेश रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे गांव से 3 किलोमीटर दूर ग्राम पनवडिया के पास स्थित बेगुल नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक प्रवीन, दीपक और विपिन गहरे पानी की चपेट में आ गए और डूबने जारी.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बच्चों को डूबता देख वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दीपक और विपिन को तो सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रवीन (12 वर्ष) का कोई पता नहीं चल सका.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। लापता बच्चे की तलाश के लिए उप जिलाधिकारी (SDM) मीरगंज को अवगत कराते हुए एसडीआरएफ की टीम मांगी गई है.”

परिजनों में कोहराम
घटना के बाद से ही गांव रहपुरा जागीर में सन्नाटा पसरा हुआ है और लापता प्रवीन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close