प्रिंस राज को मिली RLJP की कमान, पशुपति पारस ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का किया ऐलान

बिहार के समस्तीपुर के पूर्व सांसद प्रिंस राज को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने सोमवार (9 मार्च) को इसकी घोषणा की. नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रिंस राज ने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी प्रमुख का आभार जताया.
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ से सोमवार को राजधानी पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई गई थी. इस मीटिंग में ही पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस ने प्रिंस राज को इस जिम्मेदारी दिए जाने के बारे में जानकारी दी. मीटिंग में सर्वसम्मति से प्रिंस राज पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया.











