बहराइच में PM किसान की 22वीं किस्त पर लगी मुहर,13 मार्च को किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर होंगे 2000 रुपये

बहराइच: देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 13 मार्च 2026 को ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना की बहुप्रतीक्षित 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी एक भव्य कार्यक्रम के दौरान रिमोट का बटन दबाकर सीधे किसानों के बैंक खातों में 2,000-2,000 रुपये ट्रांसफर करेंगे. हालांकि, इस बार भी लाखों किसान ऐसे होंगे जिनके खाते में यह राशि नहीं पहुंचेगी.

सरकार ने अपात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए नियमों को काफी सख्त कर दिया है. पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपनी कागजी कार्यवाही पूरी कर ली है. अगर आप नीचे दी गई शर्तों को पूरा नहीं करते हैं, तो आपकी किस्त रोकी जा सकती है.

सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है. जिन किसानों ने अभी तक पीएम किसान पोर्टल पर जाकर या नजदीकी CSC केंद्र से अपनी e-KYC अपडेट नहीं कराई है, उन्हें 22वीं किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है.

योजना में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने ‘लैंड सीडिंग’ को अनिवार्य बनाया है. यदि आपके आवेदन में भूमि के दस्तावेजों का सत्यापन ‘No’ दिखा रहा है, तो पैसा नहीं आएगा. इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के लेखपाल या कृषि विभाग से संपर्क करना होगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com